सजा नही मजे करके करें वजन कम : रोज दो मिनट मुर्गा बनकर करें वजन को छुमंतर
❤❤ मुर्गा आसन:
जानिए इसके फायदे और करने का तरीका
मुर्गा आसन एक प्राचीन योगासन है जिसे बचपन में दंड के रूप में करने को कहा जाता था। जब हम स्कूल में पढ़ते थे तब हमारे अध्यापक सरजी हमें होमवर्क या कुछ याद करने के लिये देते थे जब हम यह सब करके नही लाते थे तब हम मुर्गा बनते थे।
♠♣ क्या आप जानते हैं कि इस आसन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं?
आइए चलो हम जानते हैं मुर्गा आसन करने का सही तरीका और इसके फायदे क्या क्या है ।⛛⛛
मुर्गा आसन कैसे करें?🏃
★ खड़े हो जाएं: दोनों पैरों को थोड़ा सा फैलाकर खड़े हो जिससे हमारे पैरों के बीच में थोड़ा सा गैप रहे ।
★ नीचे झुकें: नीचे की तरफ झुकते हुए घुटनों को हल्का सा मोडें ।
★ हाथों को पकड़ें: दोनों हाथों को घुटनों के अंदर से डालकर कानों को पकड़ें इस आसन में घुटनों के अंदर मुड़कर कानों को पकड़ना बहुत जरूरी होता है ।
★ नितंब ऊपर: इस अवस्था में आने के बाद धीरे-धीरे नितंबों को ऊपर उठाएँ रखें तभी हम मुर्गा आसन की सटीक स्थिति में आते हैं ।
★सिर आगे: सिर को ज्यादा से ज्यादा सामने की तरफ रखने की कोशिश करें।
मुर्गा आसन के फायदे
★पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है: यह आसन पेट के अंगों पर दबाव डालता है जिससे पाचन में सुधार होता है।
★ रक्त संचार बढ़ाता है: मुर्गा आसन करने से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है।
★पीठ के दर्द में राहत: यह आसन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और पीठ के दर्द में राहत देता है।
★आंखों के लिए लाभदायक: मुर्गा आसन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें हमारा रक्त संचार हमारे मस्तिष्क आंखों की तरफ होता है ।
★तनाव कम करता है: यह आसन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है इसीलिए इसे प्रतिदिन और नियमित व सावधानी तरीके से करते रहना चाहिए ।
सावधानी
★अगर आपको कोई चोट या बीमारी है तो इस आसन को करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि अगर आप इस आसन को करते हैं क्या पता आपकी बीमारी पहले से ज्यादा और बढ़ जाए इसलिए इस आसन को करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना अनिवार्य है ।
★ गर्भवती महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए।
★इस आसन को धीरे-धीरे और सावधानी से करें।
★मुर्गा आसन को नियमित रूप से करने से आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं यदि आप इसे नियमित रोजानाअच्छे तरीके से करते हैंतो यह आपको फिट रहने में अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा ।

Comments
Post a Comment